रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया में भाजपा नेता के द्वारा एक पत्रकार को गोली मारने की धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो वायरल को प्रसारित किए गए खबर को देख और धमकी भरा ऑडियो सून राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव विनय कुशवाहा ने इस घटना को नींदनिय बताया है। वही राजद प्रदेश अध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन अपराधी घटनाएं घट रही है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व एनडीए के नेताओं को सुशासन सरकार दिखाई पड़ रही है,उन्होंने बिहार सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा की यहाँ कैसी सुशासन की सरकार है।सुशाशन की सरकार में एक भाजपा नेता के द्वारा पत्रकार को गोली मारने की धमकी दी जा रही है। राजद प्रदेश सचिव विनय कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पत्रकार को धमकी देने वाले भाजपा के ऐसे नेताओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।उन्होंने यह भी कहा की एनडीए के लोग एक ओर जहां जंगल राज की बात करते हैं तो हमे लगता है कि इस तरह की घटना से यह जंगल राज नहीं बल्कि जालिम राज है।उन्होंने कहा कि बिहार में इन दिनों पत्रकार की हत्या की जा रही है तो गया जिले में भाजपा नेता के द्वारा एक पत्रकार को गोली मारने की धमकी दी जा रही है।ऐसे में प्रशासन कार्यवाई करे नही तो आंदोलन करने के लिए हमलोग बाध्य होंगे।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




