रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के छछूआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर 75 वर्षिय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन द्वारा हत्या का आरोप अपने बगल के ही चचरे भाई एवं उनके परिवार के अन्य लोगों पर लगाया जा रहा हैं। घटना को लेकर प्राप्त सूचना पर पहुंची बिस्फी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतक की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के छछूआ गांव के 75 वर्षीय मोहम्मद नसीम अहमद के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार हत्या आरोपी की पहचान कौशर के रूप में बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर औसी के पूर्व सरपंच मो हसी अख्तर सहीत जिला परिषद प्रतिनिधि नशीम अहमद ने बताया है कि मृतक एवं उनके चचेरे भाई के साथ करीब दो माह पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों के बिच समझौता को लेकर पंचायती भी हुई थी। जहां पंचों के फैसले को एक पक्ष द्वारा नहीं माना गया। तो मामले को लेकर थाना में आवेदन भी दिया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा समय रहते कोई करवाई नही किया गया। आज जब मृतक सुबह का नमाज के बाद घर से बाहर चाय पीने के लिए जा रहे थे तो घर से कुछ ही दूरी पर कुछ लोग घात लगाए बैठा हुआ था। मृतक जब नजदीक आए तो सभी ने मिलकर उसे लाठी डंडे एवं तलवार से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। धायल को लोगों ने उठा कर बिस्फी पि एस सी इलाज के लिए ले गए। जहां से बेहतर इलाज के लिए मधुबनी लेजाते समय रास्ते में घायल ने दम तोर दिया। जिस हत्या को लेकर मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद सुल्तान एवं 6-7 उन्हीं के परिवार के अन्य लोग को जवाबदेह ठहराया जा रहा है। जिसमे आरोपी मोहम्मद सुल्तान के परीवार की महिलाएं भी शामिल हैं। घटना को लेकर लिखित आवेदन बिस्फी थाना को दी गई है। पुलिस द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे जांच परताल की जा रही है। वहीं हत्या में संलिप्त सभी आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर कर छापेमारी की जा रही है। यहां ये बताना लाजिमी होगा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई की गई होती तो आज ये हत्या की घटना को रोका जा सकता था।




