रिपोर्ट – अनमोल कुमार!
1 राज्यसभा में प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुईं सांसद फूलो देवी,पूर्व PM देवेगौड़ा की विपक्ष से अपील,NEET पर जांच जारी,इस पर संसद में बहस न करें
2 अयोध्या से लेकर संविधान और नेहरू से इंदिरा तक…संसद में सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
3 नीट को लेकर सरकार संवेदनशील और पूरी तरह से सतर्क है,शिक्षा मंत्री ने कहा है कि एक भी बच्चे के साथ अन्याय नहीं होने देंगे लेकिन जब ये विषय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है,ये क्या सर्वोच्च न्यायालय के विजडम से ऊपर समझते हैं,जब एनटीए चीफ को हटा दिया गया,जांच जारी है,मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है तो इस तरह का माहौल बनाने का क्या मतलब है
4 संसद में मेरा अपमान हुआ…ये सभापति की गलती,जगदीप धनखड़ ने लगाई फटकार तो नाराज हुए मल्लिकार्जुन खरगे
5 राहुल गांधी बोले: युवा NEET को लेकर डरे हुए हैं,हम संसद में उनकी आवाज बनेंगे; NTA मॉनिटरिंग कमेटी ने पेरेंट्स-स्टूडेंट्स से सुझाव मांगा
6 राहुल गांधी बोले: सदन में पहले नीट में धांधली पर हो चर्चा,यह देश के भविष्य से जुड़ा मामला
7 MP की लाड़ली बहना की तर्ज पर महाराष्ट्र ने लाड़की बहना योजना शुरू की, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का ऐलान
8 महाराष्ट्र बजट में एलान:महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह भत्ता,पांच लोगों के परिवार के लिए तीन मुफ्त सिलेंडर
9 महाराष्ट्र सरकार ने खोला खजाना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये;किसानों के बिजली बिल माफ
10 महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार का कहना है,हम महाराष्ट्र में कपास और सोयाबीन की फसल के लिए सभी किसानों को 5000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देंगे;हम दूध उत्पादक किसानों को भी 5 रुपये प्रति लीटर बोनस देंगे”1 जुलाई 2024 के बाद सरकार ने जानवरों के हमले से होने वाली मौतों पर आर्थिक मदद बढ़ा दी है,अब परिजनों को पहले 20 लाख की जगह 25 लाख रुपये मिलेंगे
11 दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत गिरी,1 की मौत,8 घायल;कई कारें दबीं;कांग्रेस बोली: मोदी ने उद्घाटन किया; भाजपा का आरोप- 2009 में बना
12 शाम को जेल से बाहर आ सकते हैं हेमंत सोरेन,बिरसा मुंडा जेल के बाहर जुटे समर्थक;5 महीने बाद हाईकोर्ट से मिली है जमानत
13 कर्नाटक:वैन और लॉरी की टक्कर,13 की मौत,4 घायल, गाड़ी में 17 लोग सवार थे,ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ
14 दिल्ली में सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द,इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश,भारी बारिश के बाद एक्शन में आए LG
15 बैंकिंग स्टॉक में बिकवाली के चलते दिन के हाई से फिसला बाजार,सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ हुआ बंद
16 भारत में 2025 से लागू होगा नया कानून, सभी मोबाइल और टैबलेट में एक कॉमन चार्जर का होगा इस्तेमाल
17 मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड,सेंसेक्स 79,243 के लेवल पर, Nifty 24044 के स्तर पर बंद
18 कर्नाटक: वोक्कालिगा संत की अपील,सिद्धारमैया पद छोड़ें,शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाएं;राज्य में पहले ही उठ चुकी तीन डिप्टी सीएम बनाने की मांग
19 CJI बोले:अबतक पॉलिटिकल प्रेशर का सामना नहीं करना पड़ा,कहा:भारत में जज सरकार की पॉलिटिकल ब्रांच से अलग-थलग जीवन जीते हैं
20 बिरला ने हुड्डा से कहा:सलाह मत दो,चलो बैठो;मुर्मू ने जैसे ही बहुमत की सरकार कहा,विपक्ष ने विरोध जताया;चौथे दिन के मोमेंट्स
21 भारत के धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में यूएससीआईआरएफ की समझ कमजोर:इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन
22 सीएम भजनलाल ने पेंशनर्स को दी बड़ी सौगात,राजस्थान के 88.44 लाख लाभार्थियों के खातों में जमा होंगे 1037 करोड़ रुपए
23 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने चेताया है कि मालदीव अपने कर्ज चुकाने से चूक सकता है
24 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राष्ट्रपति मुर्मू की आपातकाल संबंधी टिप्पणियों पर विपक्ष ने कहा:अभूतपूर्व’ ‘सरकारी स्क्रिप्ट’
25 फडणवीस-उद्धव की लिफ्ट में हुई मुलाकात ने महाराष्ट्र में राजनीतिक तापमान को ‘बढ़ाया’ सरगर्मियां तेज
26 नीट-यूजी पेपर लीक:सीबीआई ने बिहार से की पहली गिरफ्तारी,2 को लिया हिरासत में
27 मुख्यमंत्री ने राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
28 पानी रिसाव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की दो टूक,कहा:राम मंदिर गर्भगृह में नहीं टपका है एक भी बूंद पानी
29 केंद्र ने दी एसबीएम-यू 2.0 के तहत बंगाल के लिए 860.35 करोड़ रुपये की मंजूरी
30 AFG vs SA: T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया,पहली बार फाइनल में मारी एंट्री
31 IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत ने इंग्लैंड से भी लिया बदला,10 साल बाद T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह
32 NEET मामले में CBI ने दो और आरोपियों को हजारीबाग से गिरफ्तार किया
33 दिल्ली एयरपोर्ट हादसा:AAP ने केंद्र सरकार के सभी बुनियादी ढांचे के निर्माणों की CBI जांच की मांग की
34 मनोज आहूजा को नियुक्त किया गया ओडिशा का नया मुख्य सचिव
35 दिल्ली बर्गर किंग शूटआउट:एक आरोपी अरेस्ट,तीन की तलाश में जुटी पुलिस
36 जब मैं जेल में था तो झारखंड के लोगों के लिए 5 महीने बहुत कठिन;झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल से हुए रिहा,31 जनवरी को हुए थे अरेस्ट
37 दिल्ली में पूरे मॉनसून में 800mm बारिश होती है,जबकि 25% बारिश पिछले 24 घंटे में हो गई:आतिशी
38 दिल्ली में जलभराव पर इमरजेंसी बैठक,LG ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कीं
39 पोर्श कांड जांच में पुणे पुलिस प्रमुख अमितेश की थी सक्रिय भूमिका,बोले डिप्टी CM फडणवीस
40 महारष्ट्र सरकार ने की मुख्यमंत्री बहन योजना की घोषणा




