:- रवि शंकर शर्मा!
बेगूसराय में 9 जून से लापता युवक का शव का मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वही शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक घर से दोस्त बुलाकर लेकर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने चार युवक को गिरफ्तार किया है।यह पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर बढ़ी गंडक नदी की है की है। मृतक युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले राम सुरेश सिंह का पुत्र न्यूटन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि न्यूटन कुमार 9 जून को घर से अचानक लापता हो गया। उसे दिन काफी खोजबीन किया गया था लेकीन कुछ अता पता नहीं चल सका। फिर बाद में एक मोबाइल पर फोन आया कि 5 लाख रुपया का अरेंज करो।अगर 5 लाख रुपए की अरेंज नहीं करोगे तो अंजाम बुरा होगा। उन्होंने बताया कि थक हार कर 10 जून को गढ़पुरा थाना में अपहरण की मामला दर्ज कारण। उन्होंने बताया है कि पुलिस के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका आज पता चला कि नावकोठी थाना क्षेत्र के डफरपुर बूढ़ी गंडक नदी में शव न्यूनट कुमार का पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने साफ तौर से आरोप लगाया है कि न्यूटन कुमार को दोस्त ने ही अपहरण कर हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल नावकोठी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। फिलहाल इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे चारों आरोपी से पूछताछ पुलिस के द्वारा की जा रही है।
बाइट- परिजन




