रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई भतीजे के मुंडन करा करके लौट रहे वकीलों पर अपराधियों ने चलाया गोली भागने के क्रम में बोलोरो गाड़ी पेड़ में जाकर टकराई काकन गांव के पास अधिवक्ता सहित चार लोग हुए घायल
जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग के काकन गांव के पास एक बोलेरो वाहन पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। जिससे वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वही वाहन पर सवार समस्तीपुर जिले के महेशी निवासी व मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता उमेश सिंह ,चालक रविंद्र कुमार सिंह, रचना कुमारी, दुर्गा कुमारी घायल हो गई। घटना की जानकारी के बाद डायल 112 की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल अधिवक्ता ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके गांव के ही लोगों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Byte 01 उमेश सिंह घायल अधिवक्ता




