रिपोर्ट- अमित कुमार
Patna
रुपौली के पूर्व विधायक बीमा भारती आज अचानक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंची। 10 सर्कुलर रोज स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास में लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद बीमा भारती ने कहा कि रुपौली विधानसभा क्षेत्र में जो उपचुनाव होगा वहां से उन्हें राजद का सिंबल मिलेगा हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं कहा कि चुनाव कौन लड़ेगा जब उनसे पूछा गया की चुनाव कौन लड़ेगा उसे पर उन्होंने कहा कि या तो वह खुद लगेगी या उनके पति अवधेश मंडल लड़ेंगे बताते चले की राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर बीमा भारती ने पूर्णिया में चुनाव डाला था जहां उनकी करारी हार हो गई थी जिसके बाद वह रुपौली विधानसभा से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और अपने पति के लिए टिकट की मांग कर रही थी बीमा भारती रुपौली के विधायक थी लेकिन लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का उन्हें आशीर्वाद मिल गया है आप कोई शक और शंका नहीं है वह या उनके परिवार का सदस्य रुपौली से चुनाव लड़ेगा




