समस्तीपुर : रंजीत राय हत्याकांड मे दो संदिग्ध गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार

समस्तीपुर :मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रंजीत राय हत्याकांड मे दो संदिग्ध 02 गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्त राजा कुमार के पास से मृतक रंजीत राय का मोबाईल एवं जटहू राम के पास से घायल सनील कुमार का मोबाईल बरामद।

घटना का विवरण दिनांक 01.02.2024 को समय करीब 05:45 बजे मुसरीघरारी थानान्तर्गत हरपुर एलीथ (हरपुर डी०ए०भी० स्कूल रोड) में स्थित पलीपकार्ड गोदाम के सामने सड़क किनारे रंजीत राय एवं सुनील राय का बॉडी बेहोशी की हालत में रोड पर पाया गया था। जिन्हे ईलाज हेतु पुलिस द्वारा सदर अस्पताल, समस्तीपुर ले जाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया गया एवं सुनील राय को प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु पटना रेफर किया गया था, जहाँ ईलाजोपरांत में ठीक हो गये।
उक्त मामले के संदर्भ में मृतक रंजीत राय के पिता रामजतन राय के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध मुसरीघरारी थाना कांड सं0-16/24. दिनांक-03.02.2024, धारा-328/302/307 /120 (बी०)/34 भा०द०वि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर दो अभियुक्तों क्रमशः 01. जटहू राम, उम्र-28 वर्ष, पिता-विशेश्वर राम वार्ड नं0-44, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर एवं 02. राजा कुमार, उम्र-19 वर्ष, पिता-विवेक पासवान, सा०-हरपुर एलौथ, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजा कुमार के द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि जटहू राम का गूंजा का दुकान घटनास्थल के आस-पास है। राजा कुमार अपने पिता जी के साथ गाना बजाना का काम करता है जो घटना के दिन मुजपफरपुर से प्रोग्राम करके आया था और गूटका खाने के लिये दुकान की ओर गया। जहाँ जटहू राम अपने दुकान का समान समेट रहा था जो राजा कुमार को सामान समेटने के बदले में गूटका खिलाने की बात कहा तो राजा कुमार उसके दूकान का सामान समेट दिया। जिसके बाद जटहू राम द्वारा बोला गया कि दूकान के पिछे दो आदमी एक मढ़ई में काफी देर है चली चलकर देखते है, जब ये दोनों मढई में गया तो देखा की दो व्यक्ति मूह के मर जमीन पर लेटा है जिसके मुँह से गाज निकल रहा है, एवं वहाँ पर इन्जेक्शन फेका हुआ है। जिसके बाद जटहू राम रंजीत राय के पैकेट से आधार कार्ड एवं 800 रूपया एवं ओपो कम्पनी का मोबाईल एवं सुनील राय के पैकेट से एक सैमसंग कम्पनी का मोबाईल निकालकर मोबाईल का सिम मुँह में चबाते हुये रोड के दूसरी तरफ फेंक दिया। जिसके बाद जटहू राम बोला कि ये मेरे दूकान के पिछे है लोगो का हमलोगों पर ही शक होगा। जिसके बाद ये दोनों रूपया एवं एक-एक मोबाईल बाटकर रात होने का इंतजार करने लगे। रात होते ही दोनों व्यक्ति को घसीटकर ले जाकर थोड़ा दूर आगे चाय दूकान के पास रोड पर दोनों को सुला दिया और ये लोग अपने घर चले गये। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आज इनकी गिरफ्तारी की गयी है अग्रतर कार्रवाई की
जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम / पता- 1. जटहू राम, उम्र-28 वर्ष, पिता-विशेश्वर राम सा०-हरपुर एलौथ वार्ड नं0-44, थाना-मुसरीघरारी,

जिला-समस्तीपुर। 2. राजा कुमार उम्र-19 वर्ष, पिता-विवेक पासवान, सा०-हरपुर एलीथ, थाना-मुसरीघरारी, जिला-समस्तीपुर।
दर्ज कांड :-
मुसरीघरारी थाना कांड सं0-16/24, दिनांक-03.02.2024, चारा-328/302/307/120 (बी०)/34 ना०द०वि०।

छापेमारी दल में शामिल सदस्य-

  1. पु०नि० अजीत प्रसाद सिंह, प्रभारी डी०आई०यू० शाखा।
  2. पु०अ०नि० फैजूल अंसारी, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी थाना। . पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, मुसरीघरारी थाना।
  3. परि०पु०अ०नि० अमीत कुमार, मुसरीघरारी थाना।
  4. परि०पु०अ०नि० सिकन्दर कुमार, मुसरीघरारी थाना।
  5. सि०-815 अखिलेश कुमार, मुसरीघरारी थाना। 07. थाना सशस्त्र बल के जवान।

Join us on:

Leave a Comment