नालंदा- एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खाया।2 की मौत, कर्ज में डूबा था परिवार, जाँच में जुटी पुलिस!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- मिथुन कुमार

एक ह्रदय को झकझोर देने वाली खबर बिहार के नालंदा से सामने आई है जहाँ आर्थिक तंगी व कर्ज के बोझ के तले दबे पुरे परिवार ने एक साथ सल्फास की गोली खा ली, जिसमें अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अन्य तीन की हालत गंभीर है, घटना नालंदा के पावापुरी थानाक्षेत्र की है!जहाँ शुक्रवार की देर शाम को पावापुरी जलमंदिर के पास एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोगों का इलाज भगवान महावीर अस्पताल पावापुरी में जारी है। जहर खाने वालों में धर्मेन्द्र कुमार सपरिवार शामिल है, उसने खुद भी खाया साथ ही पत्नी सोनी कुमारी , बेटी दीपा (16), अरिमा कुमारी (14), बेटा शिवम (14) के साथ सल्फास की गोली खा ली। जिसमें अबतक दीपा और अनिमा की मौत हो गई है।वहीं धर्मेंद्र, सोनी और शिवम का इलाज जारी है लेकिन हालत गंभीर है।धर्मेंद्र का छोटा बेटा बच गया है, क्योंकि उसने जहर नहीं खाया था। प्राप्त सूचना के अनुसार-
धर्मेंद्र, जलमंदिर के पास श्री काली मां साड़ी सेंटर नामक दुकान चलाते हैं। उनका पैतृक घर शेखपुरा जिला है। पावापुरी में परिवार किराया पर रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि दंपती को तीन पुत्री और दो पुत्र है। छोटा पुत्र 7 वर्षीय सत्यम जहर नहीं खाया। सत्यम ने बताया कि पापा उसे भी सल्फास दिए थे। वह खाने के बजाय उसे फेंक दिया। कर्ज का ब्याज नहीं देने पर उनके माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी कारण सभी ने जहर खाया।
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद राजगीर डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी राजगीर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि, कर्ज के दबाब में परिवार ने जहर खा लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
राजगीर DSP सुनील कुमार सिंह ने बताया कि, धर्मेंद्र कुमार ने दुकान के लिए लोकल मनी लोन देने वाले से कर्ज लिया था। वो इनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर पूरे परिवार ने सल्फास खाया है। अगर और कोई कारण होगा, तो हम लोग जांच कर रहे हैं। जो भी इसके पीछे होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बाइट- सुनील कुमार सिंह DSP Rajgir

Leave a Comment

और पढ़ें